बरेली। सर्द हवा ने शुक्रवार को धूप के बावजूद ठिठुरन का अहसास कराया। अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर सामान्य से दो डिग्री नीचे 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात में हुई बूंदाबांदी के बाद सर्दी और बढ़ गई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक शुक्रवार को हवा की दिशा बदलने से पहाड़ों की सर्द हवा ने शहर में प्रवेश किया। तेज हवा से कोहरा छंटा और धूप भी निकली पर ठिठुरन बरकरार रही।
शाम चार बजे तक लोग धूप का आनंद लेते रहे। शाम को फिर सर्द हवा लोगों को कंपकंपाने लगी। रात में हवा ने गलन का अहसास कराया। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ ने हवा में नमी बढ़ने, धूप निकलने का अनुमान जताया है। ब्यूरो
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।