फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर में 18 हजार से अधिक कुत्ते, सिर्फ पांच सौ की नसबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में 18 हजार से अधिक आवारा कुत्ते हैं, जो लोगों पर हमलावर हो रहे हैं। शहरवासी इससे परेशान हैं, जबकि जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। दो माह में सिर्फ 500 कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण हुआ है। सीबीगंज में कुत्तों के हमले में दो बच्चों के घायल होने के बाद अब उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने फर्म व कर्मचारियों काम में तेजी लाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी और टीकाकरण के लिए नवंबर 2024 में सोसायटी फॉर ह्यूमन एंंड एनिमल वेलफेयर को 917 रुपये की दर से टेंडर दिया गया था। नवंबर से अब तक फर्म ने सिर्फ 500 कुत्तों को पकड़कर नसबंदी की है। पशु चिकित्सा व कल्याण अधिकारी का प्रभार संभाल रहे उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संचित ने फर्म व कर्मचारियों को काम में तेजी लाने की हिदायत दी है। ऐसा न होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी भी दी। साथ ही, कुत्तों को पकड़ने के लक्ष्य को बढ़ाने के भी निर्देश दिए। संवाद

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें