फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मूल्यांकन से असंतुष्ट विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका देखने के लिए 30 से करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमबीबीएस तृतीय वर्ष के वह विद्यार्थी जो मुख्य परीक्षा 2024 के परिणामों से असंतुष्ट हैं, वह ऑनलाइन आवेदन करके अपनी उत्तर पुस्तिकाएं देख सकते हैं। इसके लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से 30 जून से ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू किया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रति प्रश्नपत्र 300 रुपये का शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात जुलाई तय की गई है। चुनौती मूल्यांकन की प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में, विद्यार्थियों को उनकी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएंगी। यदि वह मूल्यांकन से असंतुष्ट रहते हैं, तो वह चुनौती मूल्यांकन के दूसरे चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें