फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन के विवाद में पुजारी और सरवराकार आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मुड़िया तेली गांव में मंदिर की 32 बीघा भूमि को लेकर बृहस्पतिवार की देर रात पुजारी ने कुछ लोगों पर पीटने और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दो का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में गंगाराम पुजारी हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग मंदिर परिसर में घुस आए और मारपीट की। बंधक बना लिया। शुक्रवार की सुबह मामले की जानकारी मिलते ही गांव के गजेंद्र कुमार ने उन्हें छुड़ाया। आरोप है कि इसी बीच गांव का एक व्यक्ति अपने परिजनों के साथ मंदिर पहुंचा और गजेंद्र के साथ मारपीट की।
दूसरे पक्ष से कस्बे के मोहल्ला भट्टा पहलवान के विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंदिर के सरवराकार है। मंदिर के नाम 31 बीघा भूमि है। भूमि को हर साल पर ठेके पर दिया जाता है। गांव के अखिलेश कुमार उनके साथ मंदिर परिसर में रहकर साफ सफाई और पूजा-पाठ में सहयोग करते हैं। वहरजागीर गांव के कुछ लोग मंदिर और उसकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। बृहस्पतिवार की रात इन लोगों ने मारपीट की।
विज्ञापन


दोनों लोग मंदिर की देखभाल करते हैं। मंदिर और उसकी भूमि को लेकर विवाद लंबे अरसे चला आ रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगो का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

-अरुण कुमार श्रीवास्तव, कोतवाल नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें