फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दहेज हत्या में छात्र नेता रहे मुदित प्रताप और उसके भाई को सात साल की कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना भी

Fri, 20 Dec 2024 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: छात्र नेता रह चुके मुदित प्रताप सिंह व उसके भाई अरुण प्रताप सिंह को सात-सात साल कैद की सजा सुनाई गई है। दोनों दहेज हत्या के मामले में दोषी पाए गए हैं। 
विज्ञापन
मुदित प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पहले सगे भाई की हत्या के मामले में जेल में वक्त काट चुके छात्र नेता मुदित प्रताप सिंह व उसके भाई अरुण प्रताप सिंह को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या चार ने दहेज हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए सात-सात साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने इन पर पचास हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


मुरादाबाद के थाना बनियाठेर के गांव नगला निवासी विजयपाल सिंह ने रिपोर्ट कराई थी कि उनकी बेटी ममता की शादी 27 जून 1999 को बिशारतगंज थाने के गांव अतरछेड़ी निवासी संजय सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही आरोपी उनकी बेटी को और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे। बताया कि 17 जून 2001 को जब उनका बेटा भंवरपाल अपनी बहन से मिलने पहुंचा तो पता लगा कि आरोपियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है।

बदायूं में रिश्तों का कत्ल: बड़े भाई की इस बात से नाराज था छोटा, हत्या के लिए खरीदी 35 हजार की पिस्टल
विज्ञापन


इन दोनों को अब कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सात-सात साल कैद की सजा सुनाई है। दोनों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। डीपी एक्ट की अन्य धाराओं में भी जुर्माना लगा है। कुल मिलाकर दोनों दोषियों पर पचास हजार रुपये का जुर्माना डाला गया है। मुदित चर्चित छात्र नेता रहा है। वह लंबे समय तक सपा की राजनीति कर चुका है और अब बसपा से जुड़ा बताया जा रहा है। उसकी पत्नी प्राची सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन


दो अभियुक्तों की हो चुकी मौत
इस मामले में वादी पक्ष ने मुदित के पिता तिलक सिंह व भाई संजय सिंह को भी आरोपी बनाया था। करीब 25 साल बाद आए इस फैसले से पहले ही तिलक सिंह व संजय की मौत हो चुकी है। यहां बता दें कि मुदित प्रताप सिंह पर उनके एक भाई की हत्या का भी दोष सिद्ध हो चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें