फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, पिता-पुत्र घायल

Sat, 16 Nov 2024 05:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे इंटर के छात्र की मौत हो गई। पिता-पुत्र घायल हो गए। तीनों रामगंगा नदी में स्नान के बाद घर लौट रहे थे। इसके अलावा अन्य हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
अंकित गंगवार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रामगंगा के चौबारी घाट पर स्नान करने के बाद घर लौट रहे लोगों की बाइक को तेज रफ्तार कार से जोरदार टक्कर लग गई। हादसे में इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई, जबकि पड़ोसी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


भुता क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी 20 वर्षीय अंकित गंगवार पड़ोसी संजीव और उनके बेटे के साथ शुक्रवार को बाइक से रामगंगा के चौबारी घाट पर स्नान करने गए थे। शाम को घर लौटते समय बिथरी थाना क्षेत्र के गांव कमुआ के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।

मृतक के परिवार में मचा कोहराम 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने अंकित गंगवार को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजीव और उनके बेटे का इलाज चल रहा है। अंकित छह भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पिता फतेह चंद और मां प्रेमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है। कार का चालक फरार हो गया।

विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे पर गांव पट्टी के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया।

कस्बा शीशगढ़ निवासी पप्पू सिंह शनिवार को बाइक से बरेली किसी काम से जा रहे थे। दोपहर के बाद हाईवे पर गांव पट्टी के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत डिवाइडर से टकराकर रोड पर गिर गए। सिर में चोट लगने से वह बेसुध हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन

बाइक और कार की भिड़ंत में दो लोग घायल
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव खैलम के पास कार और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र के गांव खटेटा निवासी रहीस ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शाम को तकरीबन 6 बजे वह और उनकी बाइक पर बैठा गांव का ही अरविन्द अलीगंज की ओर से अपने गांव आ रहे थे। वह खैलम गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें