लड़की का फोटो खींच कर किया वायरल
सिरौली क्षेत्र में एक सिरफिरे ने घर के बाहर खड़ी लड़की का फोटो खींच लिया। इसके बाद भद्दे कमेंट्स लिखते हुए उसे वायरल कर दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो लड़की के परिजनों ने सिरौली थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी की कुछ दिन पहले ही शादी हुई है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अब उन पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। इधर, थाना अध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने कहा कि लड़की का फोटो वायरल करने के मामले में तहरीर मिली है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।