बरेली में त्रिवटीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के सातवीं कक्षा के छात्र ने अपने ही अपहरण का ड्रामा रचकर सनसनी फैलाने की कोशिश की। जांच और बयानों से उसकी पोल खुल गई। उसे परिवार की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
प्रेमनगर के बालाजी नगर निवासी सुभाष चंद्र शर्मा का 13 साल का बेटा शुभ शर्मा त्रिवटीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। सुभाष ने एसएसपी के यहां पत्र देकर बताया कि सोमवार सुबह उनका बेटा शुभ पैदल विद्यालय जा रहा था।
ये भी पढ़ें- Bareilly: मंदिर के सेवादार को हवालात में बंदकर पीटने के मामले में इंस्पेक्टर समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
बेटे ने बताया कि गुलाबनगर के पास बाइक सवार दूसरे समुदाय के दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। दोनों शुभ को लेकर बरेली जंक्शन पहुंचे। जंक्शन पर वह उसको खींचकर ट्रेन की ओर ले जा रहे थे। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला।