फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए कंटेन्मेंट जोन में सख्ती के निर्देश

विज्ञापन
मास्क बांटते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने की बचाव के प्रयासों की समीक्षा
विज्ञापन

संक्रमितों को जल्द आइसोलेट कराने के लिए एंबुलेंसों का टाइम मैनेजमेंट बेहतर करने का निर्देश

बरेली। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर मंगलवार को बचाव और इलाज की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने संक्रमितों को भर्ती करने में देरी न करने और कंटेन्मेंट जोन में गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में आयोजित मंडलीय बैठक में अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि संक्रमितों को लाने या इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए एंबुलेंस का टाइम मैनेजमेंट और बेहतर बनाया जाए। मंडल के जिन जिलों में एल-2 अस्पताल नहीं हैं, वहां तत्काल उनकी व्यवस्था के लिए तैयारी की जाए। उन्होंने पीलीभीत के अफसरों को बिना लक्षण वाले संक्रमितों को जिले के ही अस्पतालों में आइसोलेट करने को कहा। बदायूं की समीक्षा में मलेरिया पर भी चर्चा हुई और उसे काबू करने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने बताया कि मंडल में कोरोना जांच बढ़ाई गई है। एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने कंटेन्मेंट जोन में गाइडलाइंस को सख्ती से लागू करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मास्क न लगाने पर भी कार्रवाई हो रही है। डीआईजी राजेश पांडेय भी बैठक में मौजूद रहे।

अपग्रेड किया जाएगा जहानाबाद का सरकारी अस्पताल

अवस्थापना आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव ने पीलीभीत के डीएम को जहानाबाद सीएचसी को अपग्रेड करने के निर्देश दिए। टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने को कहा। शाहजहांपुर के डीएम से ग्रामीण क्षेत्रों में सर्विलांस बेहतर ढंग से कराने और शहरी क्षेत्रों में सैंपलिंग बढ़ाने को कहा। चिकित्सा उपकरणों की समीक्षा में किट की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई।

कोविड जांच में पुलिस करे सहयोग सर्विलांस में बढ़ाई जाए सतर्कता

कोविड जांच के साथ रजिस्ट्रेशन के काम में स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस का भी जरूरत के मुताबिक सहयोग लिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने दूसरे विभागों को भी इसमें हाथ बंटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संक्रमितों की ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा, सर्विलांस जितनी सतर्कता से किया जाएगा, परिणाम उतने ही अच्छे और सकारात्मक आएंगे।

ग्रामीण इलाकों में ज्यादा निगरानी की जरूरत

औद्योगिक विकास आयुक्त ने अफसरों को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से सतर्कता और निगरानी के निर्देश दिए। कहा, कोविड प्रबंधन के केंद्र में मरीज होना चाहिए, सभी व्यवस्थाएं मरीज को ध्यान में ही रखकर तैयार की जानी चाहिए। इसमें कितनी जल्दी मरीज के पास एंबुलेंस पहुंचती है और कितनी जल्दी मरीज को अस्पताल में बेड उपलब्ध हो जाता है, इसका विशेष ध्यान रखें।

घबराएं नहीं, कोरोना की जांच कराएं

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि कोरोना के लक्षण दिखने पर किसी को भी घबराना नहीं चाहिए और तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित कर सैंपलिंग करानी चाहिए। सरकार ने होम आइसोलेशन की अनुमति भी दे दी है। भ्रम में पड़ने के बजाए कंट्रोल रूम को सूचित करने में लोग कतई संकोच न करें। बैठक में डीएम नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला के अतिरिक्त शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के डीएम और सीएमओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें