सीबीगंज में दो साल की बच्चों को मार डाला था
सीबीगंज क्षेत्र के मथुरापुर गांव में 28 फरवरी को अवधेश गंगवार की दो वर्षीय बेटी परी पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। उसे 100 मीटर घसीट ले गए थे। आसपास के लोगों ने बच्ची को छुड़ाया था। गंभीर घायल बच्ची को परिजन अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई थी।
एक साल में 21 हजार से अधिक लोगों को काटा
बरेली जिले में आवारा कुत्तों ने एक साल में 21 हजार 863 लोगों को काटकर घायल किया है। इसमें 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है। शहर की पॉश कॉलोनियों और मोहल्लों में भी हर माह पांच सौ से अधिक लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। देहात क्षेत्र में पशुओं पर भी कुत्तों के हमले बढ़ रहे हैं।