फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Impact: जिला अस्पताल के वार्ड में घूम रहे कुत्ते, शासन ने कसे पेच तो व्यवस्थाओं में जुटे अफसर

Sun, 09 Apr 2023 06:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अमर उजाला की टीम शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जिला अस्पताल पहुंची थी। इमरजेंसी वार्ड में कुत्ते घूम रहे थे। इस तस्वीर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों के बेड के नीचे कुत्ते घूमते रहे हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज के बेड के नीचे कुत्तों का बसेरा की प्रकाशित तस्वीर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर दी। शासन ने संबंधित ट्वीट का संज्ञान लेकर अफसरों के पेच कसे तो वे व्यवस्थाओं में जुट गए। इमरजेंसी में तैनात स्वच्छकार को निलंबित और मेल स्टाफ नर्स को हटाने के लिए मुख्यालय पत्र भेज दिया। सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी है।

विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला की टीम दोपहर करीब तीन बजे जिला अस्पताल पहुंची थी। इमरजेंसी वार्ड में कुत्ते घूम रहे थे। जो मरीज के बेड के नीचे भी थे। मामले को गंभीरता से लेकर संबंधित तस्वीर रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। 

विज्ञापन

अखिलेश ने तस्वीर ट्वीट कर उठाए थे सवाल 

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबंधित तस्वीर ट्वीट कर प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के इंतजाम पर सवालिया निशान लगा दिया। लिखा कि ''भाजपा सरकार में उप्र के अस्पतालों में ''कुत्ते डोल रहे हैं''। यही है स्वच्छ भारत का अमृतकाल। टवीट का संज्ञान लेकर प्रमुख सचिव ने अफसरों पर कड़ी नाराजगी जताई और जांच के निर्देश दिए। जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को कहा।

इधर, प्रभारी सीएमएस डॉ. मेघ सिंह और डॉ. एलके सक्सेना ने अस्पताल के परिसर के सभी वार्ड, ओटी, ओपीडी, लैब आदि का निरीक्षण कर खामियां दूर करने का निर्देश दिए। इधर, अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात प्रकरण के जिम्मेदार स्थायी स्वच्छकार को निलंबित करने के लिए डीजी हेल्थ को पत्र लिखा है। मेल स्टाफ नर्स को हटाने के लिए संबंधित नियुक्ति प्रदाता कंपनी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें