सात थानों की पुलिस मौके पर
शेरगढ़ थाना प्रभारी ने हंगामे की सूचना एसएसपी को दी तो उन्होंने सीओ बहेड़ी व सीओ नवाबगंज को तत्काल मौके पर भेज दिया। इसके साथ ही शेरगढ़, बहेड़ी, नवाबगंज, शीशगढ़, फतेहगंज पश्चिमी, शाही व देवरनिया थानों के प्रभारी भी अपने यहां से पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंच गए।
शेरगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन बुद्धसेन मौर्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, दिनेश शर्मा व राघवेंद्र पाठक आदि समाजसेवी भी वहां आ गए। सभी ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। कांवड़ियों के जत्थे को आगे रवाना किया गया।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पत्थर फेंकने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। कस्बे में शांति है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।