फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग मंगेतर से दुष्कर्म: बहाने से ले जाकर युवक ने की दरिंदगी, बीते साल हुई सगाई, बालिग होने पर होनी थी शादी

Wed, 19 Jul 2023 11:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

किशोरी और युवक का रिश्ता तय होने के बाद दोनों पक्षों ने यह किया था कि 2023 में दिवाली के बाद लड़की बालिग हो जाएगी और उसके बाद मुहूर्त देखकर शादी कर देंगे। इसके बाद उनकी मंगनी भी कर दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं शहर के सिविल लाइंस इलाके में नाबालिग मंगेतर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रिश्ता तय होने के बाद आरोपी युवक अपनी नाबालिग मंगेतर को खरीदारी के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट भी की। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Trending Videos

सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के मुताबिक उसने अपनी 17 वर्षीय बेटी की शादी एक जुलाई 2022 को शाहजहांपुर के खुदागंज निवासी सचिन के साथ तय की थी। रिश्ता तय होने के बाद दोनों पक्षों ने यह किया था कि 2023 में दिवाली के बाद लड़की बालिग हो जाएगी और उसके बाद मुहूर्त देखकर शादी कर देंगे। इसके बाद उनकी मंगनी भी कर दी गई। आरोप है कि उन्होंने मंगनी में डेढ़ लाख रुपये, एक जंजीर, अंगूठी, कपड़े भी दिए थे। तब से सचिन का बदायूं आना जाना हो गया था।
विज्ञापन

पिछले माह दस जुलाई को सचिन उनके घर आया और किशोरी को यह कहकर ले गया कि वह खरीदारी कराने ले जा रहा है लेकिन वह किशोरी को अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसके साथ मारपीट की और उसे घर छोड़ गया। पिता के पूछने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि इसमें तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें विवेचना के आधार पर चार्जशीट लगाई लाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें