फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़, दो पुलिस कर्मी घायल

Fri, 22 Mar 2019 10:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
होलिका दहन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

होलिका स्थल को लेकर जंगरौली गांव में होली के दिन जमकर बवाल हुआ। विवाद के चलते बुधवार रात होलिका दहन नहीं किया। गुरुवार सुबह पुलिस ने लोगों को समझाकर होलिका दहन करा दिया तो पूर्व प्रधान अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव कर दिया और पुलिस की दो गाड़ियां तोड़ डालीं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के जंगरौली गांव में होलिका दहन स्थल के पास गांव के छोटेलाल ने अपना गैराज बनवा लिया है। पूर्व प्रधान मुरारीलाल इसका विरोध कर रहे हैं। पहले से समय तय होने के बावजूद जंगरौली में बुधवार रात होलिका दहन नहीं किया गया। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने गांव वालों को समझाकर शुक्रवार सुबह होलिका दहन कर दिया गया। इस पर पूर्व प्रधान मुरारीलाल पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उनके समर्थकों ने लोगों को होलिका दहन स्थल जाने से रोकने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने पूर्व प्रधान को हटाने की कोशिश की। इसके विरोध में पूर्व प्रधान समर्थकों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। वहां खड़ीं पुलिस की दो गाड़ियां तोड़ दी गईं। पथराव में हेड कांस्टेबल नीरेश कुमार पांडेय और सिपाही अमित कुमार घायल हो गए। 

इसकी सूचना मिलते ही एसपी मनोज कुमार सोनकर, एडीएम बृज किशोर, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। आसपास के थानों की पुलिस को भी बुला लिया गया। पुलिस के घेराबंदी करते देख पथराव करने वाले गांव से भाग गए। पुलिस ने गांव में पैदल भ्रमण किया। इसके बाद से गांव में शांति है। एहतियातन वहां शुक्रवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर एसपी सिंह की ओर से 32 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिनमें 12 नामजद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें