फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा को किया निलंबित, पीड़ित से रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल

Wed, 24 Sep 2025 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, देवरनियां (बरेली)

सार

बरेली के कोतवाली देवरनियां के दरोगा सतीश कुमार को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि दरोगा ने मेडिकल स्टोर पर हमले और फायरिंग के मामले में पीड़ित से रिश्वत ली थी। दरोगा का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें मेडिकल स्टोर में दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा को किया निलंबित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोतवाली देवरनियां के दरोगा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि दरोगा ने पीड़ित से रिश्वत ली थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उधर, पीड़ित ने बताया कि दुकान में आगजनी और फायरिंग करने के मामले में आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं। उसने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडीजी जोन से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


गांव कठर्रा निवासी पीतम सिंह का बरेली-नैनीताल हाईवे किनारे विशाल मेडिकल स्टोर है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मयंक वर्मा और उसका भाई शशांक वर्मा दो साल से रंगदारी वसूल रहे हैं। 19 अगस्त की सुबह दोनों भाई अपने 10-12 साथियों के साथ दो कारों से यहां पहुंचे। उन्होंने पहले पड़ोस में स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लगाई, फिर मेडिकल स्टोर पर हमला कर करीब 50 हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया और बैग में रखे 5500 रुपये भी छीन लिए।

यह भी पढ़ें- UP: वाहनों पर जाति लिखाने वालों पर होगी कार्रवाई, बरेली रेंज में चलेगा विशेष अभियान, डीआईजी ने दिए निर्देश
विज्ञापन


हमले में पीतम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके कान में चोट लगने से सुनने की क्षमता भी खत्म हो गई। इस मामले में मेडिकल संचालक और कन्फेक्शनरी स्वामी द्वारा अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज कराए गए थे, जिसमें मयंक वर्मा और शशांक वर्मा समेत कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। मामले की विवेचना दरोगा सतीश कुमार कर रहे हैं।

विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में ली थी रिश्वत 
पीड़ित ने बताया कि मयंक वर्मा और शशांक वर्मा बहेड़ी विधानसभा से विधायक रहे दिवगंत अम्बा प्रसाद के पौत्र हैं। आरोप है कि विवेचक सतीश कुमार ने आरोपियों से मिलीभगत कर मामले को कमजोर करने की कोशिश की। पीड़ित से रिश्वत ली थी। मेडिकल स्टोर में पीड़ित से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: कमिश्नर कार्यालय के सामने बैरिकेडिंग से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोपी दरोगा थाने से लापता हो गया है। उधर, पीड़ित ने अब एडीजी रमित शर्मा से आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के लिए गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी लगातार उसे धमका रहे हैं। कभी भी जानलेवा हमला कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें