बारादरी थाने के सिपाही ताराचंद्र को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। वह आठ मई को लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए भेजा गया था। इसके बाद नहीं लौटा और न ही कोई सूचना दी।
बरेली के बारादरी थाने का सिपाही ताराचंद्र आठ मई को चुनाव ड्यूटी पर जाने के बाद लौटा ही नहीं। एसएसपी अनुराग आर्य ने ताराचंद्र को निलंबित कर दिया है। एसएसपी के पीआरओ के मुताबिक आरक्षी ताराचंद्र को फतेहपुर चुनाव में भेजा गया था। वहां से उसे छठे चरण के चुनाव के लिए जौनपुर जाना था। ताराचंद्र चुनाव ड्यूटी में पहुंचा ही नहीं।
विज्ञापन
आज तक उसने गैरहाजिरी के बारे में कोई सूचना विभाग को नहीं दी। विभाग की ओर से उसे लगातार नोटिस दिए जा रहे थे जिसका जवाब नहीं मिल रहा था। अपने दायित्वों के विपरीत कार्य व घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता में उसे निलंबित कर दिया गया।