फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सड़क हादसे में बरेली के दो कांवड़ियों की मौत, गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे दोनों

Fri, 26 Jul 2024 04:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जा रहा था। बिजनौर जिले में हाईवे पर जत्थे में शामिल कांवड़ियों की बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे दो कांवड़ियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पनवडिया निवासी शिवभक्तों के साथ हरिद्वार जाते समय बिजनौर में बड़ा हादसा हो गया। इसमें प्रधान के बेटे समेत दो कांवड़ियों की मौत हो गई। बिजनौर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी वहां पहुंच गए। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को गांव के प्रधान ओमप्रकाश गंगवार के बेटे 22 वर्षीय अखिलेश के साथ कांवड़ियों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरिद्वार रवाना हुआ था। कुछ कांवड़िये बाइक से भी गए थे। रात में करीब साढ़े तीन बजे बिजनौर जिले के थाना अफजलगढ में गांव आसिफाबाद के पास तेज रफ्तार डंपर ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे अखिलेश और 24 वर्षीय शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। 

गांव निवासी 30 वर्षीय उत्कर्ष और 27 वर्षीय राम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजनौर पुलिस प्रशासन ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। गांव में इस घटना की सूचना से मातम पसरा है। प्रधान के परिवार के तमाम लोग सूचना मिलते ही बिजनौर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें