सीडीआर से खुलेंगे राज
कमेटी यह जांच करेगी कि पादरी किन-किन लोगों के संपर्क में था। फोन पर उसकी किस-किस से बात होती थी। सभी की सीडीआर निकालकर उनके बारे में जांच पड़ताल की जाएगी। यह भी पता किया जाएगा पादरी अब तक कितने लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है।
उसके इस मिशन में कौन-कौन लोग शामिल है। पुलिस पादरी के खातों की जांच कर यह भी पता लगाएगी की उसके पास रकम कहां से आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि कमेटी की जांच के दौरान पुलिस धर्मांतरण के एक बड़े रैकेट तक पहुंची सकती है।