फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सास-ससुर को फंसाने के लिए बहू ने रची साजिश, अपनी ही मासूम बेटी को बेरहमी से पीटा

Sat, 03 Aug 2024 02:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में एक महिला ने अपने सास-ससुर को फंसाने के लिए हद पार कर दी। उसने अपनी छह साल की बेटी को बेरहमी से पीटा। महिला की करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ससुराल वालों से चल रही अनबन के बीच बहू ने अपनी ही छह साल की बेटी को बेरहमी से पीटा। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कांकर टोला निवासी ताहिर अली ने बताया कि उनके पुत्र आमिर ने 10 साल पूर्व प्रेमनगर थाना क्षेत्र की खुशबू से प्रेम विवाह किया था। आमिर काम के सिलसिले में नेपाल में रहता है। जबकि, बहू व छह साल की पौत्री आयत उसके साथ रहती हैं। 

बेटी को बेरहमी से पीटा था 
बृहस्पतिवार को दोपहर ढाई बजे खुशबू ससुराल वालों को बिना बताए कहीं गई थी। शाम साढ़े पांच बजे वह वापस आई तो सास शहनाज ने पूछा कि कहां गई थी? इस पर आगबबूला होते हुए बहू ने अपनी बेटी आयत को बेरहमी से पीट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों ने इसका कारण पूछा तो उन्हें मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए पुत्री को कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि बहू पूर्व में भी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे चुकी है। इसीलिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें