फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की हत्या: भाले से गोदकर मार डाला, फिर पड़ोसी को फोन कर कहा- रमेश को मार दिया है... लाश ले जाओ

Thu, 01 Feb 2024 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां नहर से फसल की सिंचाई को लेकर चल रहे विवाद में सपा नेता को भाले से गोदकर मार डाला। उसके भतीजे को अधमरा कर दिया। पुलिस ने मामले में चार सगे भाइयों समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
SP leader murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नहर से फसल की सिंचाई को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार देर रात लखीमपुर खीरी के गांव मुस्तफाबाद निवासी सपा नेता रमेश सिंह यादव (30) की भाले से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने मृतक के भतीजे शुभम को खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा। उसे अधमरा छोड़ गए। 
विज्ञापन


होश आने के बाद शुभम ने किसी तरह घर पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने गांव ढंढेल निवासी चार सगे भाइयों समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मुस्तफाबाद निवासी किसान रमेश सिंह यादव मंगलवार की सुबह अपने भतीजे शुभम पुत्र अखिलेश के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर अजबापुर चीनी मिल गए थे। चीनी मिल में तकनीकी खराबी आने के कारण जब गन्ने की तौल नहीं हो सकी तो देर रात दोनों वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन


रात एक बजे के करीब गांव पहुंचने के आधा किलोमीटर पहले नहर पटरी पर घात लगाए हमलावरों ने रास्ते में दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर रास्ता रोक दिया। दोनों कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावरों ने चाचा-भतीजे पर लाठियों और भाले से हमला बोल दिया। 

हमलावरों ने भतीजे शुभम को नहर पटरी के किनारे सरसों के खेत में ले जाकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार मारकर जख्मी कर दिया। इससे शुभम बेहोश हो गया। हमलावर उसे मरा समझकर छोड़ गए और रमेश को भाले गोदकर मार डाला। काफी देर बाद, जब शुभम को होश आया तो वह किसी तरह घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल शुभम को सीएचसी पसगवां भेजा, जहां से उसे शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ निघासन यादुवेंद्र और सीओ मितौली को मृतक की मां ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते रमेश की हत्या की गई है। 

 

सीओ यादवेंद्र ने बताया कि नहर से खेत की सिंचाई को लेकर पिछले साल मई में रमेश और आरोपी हरेंद्र पक्ष में विवाद हुआ था। इसी रंजिश में रमेश की हत्या की गई है। गांव ढंढेल निवासी चार सगे भाई हरेंद्र, सत्येन्द्र, कमलेश और राजीव समेत 10 आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि हत्याकांड का एक आरोपी नेत्रपाल पुलिस की हिरासत में है। अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरेंद्र का आपराधिक इतिहास है। उस पर हत्या और गैंगस्टर का केस भी है।

रमेश को मार दिया है... शव ले जाओ
बुधवार तड़के रमेश सिंह यादव की हत्या के बाद हमलावरों ने रमेश के पड़ोस में रहने वाले एक युवक के मोबाइल पर कॉल की। कहा कि रमेश को मार डाला है। उसकी लाश उठा ले जाओ। जिस पर युवक ने कहा कि मुझे क्यों बता रहे हो, रमेश के घर वालों को बताओ। तब हमलावर ने उस युवक के साथ गाली-गलौज भी की।

 
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर हत्या हुई है। दस लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उचौलिया, पसगवां, मैगलगंज समेत पांच थानों की टीम लगी है। स्वाट-सर्विलांस को भी लगाया गया है। -गणेश प्रसाद साहा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें