धौरहरा सीट से सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया मंगलवार को अपने समर्थकों नामांकन कराने पहुंचे। उन्होंने एडीएम न्यायालय में रिटर्निंग अफसर सीडीओ अनिल कुमार सिंह को अपने दो नामांकन पत्र सौंपे।
लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन मंगलवार को धौरहरा सीट से भाजपा, सपा सहित चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। खीरी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश सिंह भदौरिया ने मंगलवार को दूसरा नामांकन सेट दाखिल किया। वह अपने समर्थकों के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे। उनका यह अंदाज देखकर हर कोई दंग रह गया। बता दें चौथे चरण के लिए नामांकन 25 अप्रैल तक होंगे।
विज्ञापन
धौरहरा सीट से सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया मंगलवार को अपने समर्थकों नामांकन कराने पहुंचे। उन्होंने एडीएम न्यायालय में रिटर्निंग अफसर सीडीओ अनिल कुमार सिंह को अपने दो नामांकन पत्र सौंपे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने अपना नामांकन कराया। पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी से राजेश कुमार और आम जनता पार्टी (इंडिया) से आशुतोष पाठक ने एक-एक सेट नामांकन दाखिल किया।
आशुतोष पाठक बैलगाड़ी से नामांकन कराने पहुंचे थे, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। हालांकि पुलिस ने प्रत्याशी को गेट के पास रोक लिया और बिना बैलगाड़ी के अंदर जाने दिया। मंगलवार तक खीरी सीट से चार जबकि धौरहरा से सात प्रत्याशियों के नामांकन हो चुके हैं।