फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक ही साइड से मिट्टी खोदी, रुकवाया सड़क निर्माण

Thu, 26 Dec 2024 09:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरोली। सड़क निर्माण के लिए खोदी जा रही मिट्टी के विरोध में किसानों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर निर्माण कार्यों को रुकवा दिया।
विज्ञापन

कस्बे से श्मशान घाट और रामगंगा को जोड़ने के लिए नगर पंचायत की तरफ से लगभग एक किमी. का खड़ंजा व सड़क निर्माण शुरू कराया था। इसमें ठेकेदार ने दोनों तरफ खेतों से मिट्टी खोदकर सड़क बनाना शुरू की, तब आसपास के किसानों ने विरोध किया। कस्बे के मोहल्ला प्यास के किसान मतलूब खां, करामशेर खां के आरोप को ठेकेदार आरिफ हुसैन ने गलत बताया। उधर, पुलिस ने पैमाइश नहीं होने तक काम रुकवा दिया है।
जानकारों के मुताबिक रामगंगा को जोड़ने वाले मार्ग की चौड़ाई लगभग 10 मीटर से ऊपर थी, जिसे किसानों ने दबाकर मेड़ों पर पेड़ लगाकर मार्ग को इस कदर संकरा कर दिया कि दो वाहनों का आमने-सामने से निकलना दूभर है। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य रोक दिया गया है। उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने बताया कि फिलहाल कार्य रोक दिया गया। तहसील राजस्व विभाग से पैमाइश के बाद कार्य करवाया जाएगा। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें