जानकारी के मुताबिक बिल्सी कस्बा निवासी नीरज शर्मा के घर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे सांप आ गया, जिसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए। नीरज ने खैरी गांव निवासी रविंद्र शर्मा को कॉल कर घर में सांप पकड़ने के लिए बुलाया। रविंद्र शर्मा उनके घर पहुंच गए। उन्होंने सांप को पकड़ लिया। वह उसे डिब्बे में बंद रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ में डस लिया। रविंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।