तेज बुखार, चेहरे का दर्द हो तो डॉक्टर को दिखाएं
साइनस रोग सामान्य समस्या है, लेकिन साइनासाइटिस गंभीरता का लक्षण है। डॉक्टरों के मुताबिक तेज बुखार, नजर धुंधली हो, चेहरे पर दर्द होने लगे, सूजन, गाढ़ा या दुर्गंध वाला बलगम निकले और सांस लेने पर माथे और नाक में दर्द होने पर आंख से पानी निकले तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। अगर समय पर इलाज न हो तो मेनेन्जियल संक्रमण से गर्दन में अकड़न, तंत्रिका तंत्र की कार्यप्रणाली परिवर्तन की आशंका होती है।
जानिए, क्या है साइनासाइटिस और संक्रमण की वजह
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एलके सक्सेना के मुताबिक साइनसाइटिस शुष्क, ठंडी हवा, घर में हीटर के अधिक इस्तेमाल से नाक के श्लेष्म झिल्ली से नमी खत्म हो जाती है। बलगम सूखकर जमा होने लगता है। इससे नाक के रास्तों में सूजन और बलगम जमाव की वजह बनता है। धूल, पालतू जानवर की रूसी आदि एलर्जी के कारक साइनस को बढ़ाते और बिगाड़ते हैं। धूम्रपान और शराब का सेवन रोग को बढ़ाता है।