फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर काटी सिग्नल केबल, पांच ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
नगरिया सादात के बाद अब बंथरा के पास चोरों ने सिग्नल केबल काटकर बाधित किया रेल संचालन
विज्ञापन

बरेली। जिले में सिग्नल केबल काटने की घटनाओं पर लगाम नहीं लग रही है। सोमवार रात नगरिया सादात के पास सिग्नल केबल काटने के बाद मंगलवार देर रात चोरों ने बंथरा और शाहजहांपुर के बीच सिग्नल केबल काटकर रेल संचालन बाधित कर दिया। सिग्नल पैनल ठप होने से दो मालगाड़ी और तीन फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। आरपीएफ ने बंथरा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके सिसोदिया ने बताया कि सिग्नल केबल काटने की घटना बंथरा और शाहजहांपुर के बीच की है। सिग्नल बाधित होने की सूचना देर रात 11:30 बजे कंट्रोल रूम को मिली। सूचना पर तत्काल ही आरपीएफ-जीआरपी के साथ रेल विभाग के इंजीनियर मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के दौरान लंबी दूरी तक सिग्नल केबल कटी पाई गई। रेलवे के इंजीनियरों ने तत्काल ही दूसरी केबल लगाकर सिग्नल पैनल को ठीक किया। इस बीच कॉशन देकर गाड़ियों को रवाना किया गया। इससे पहले सोमवार देर रात चोरों ने नगरिया सादात और धनेटा के बीच सिग्नल केबल काट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें