फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत की बाढ़ : समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, बीमार बच्ची ने गोद में तोड़ा दम, रो-रोकर बेसुध हुई मां

Wed, 10 Jul 2024 02:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ से विकराल स्थिति हो गई है। जिले के कई इलाके जलमग्न हैं, जिससे आवागमन ठप हो गया है। मझगई इलाके में बाढ़ के बीच बेबसी की दिल झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां बीमार बच्ची को समय से उपचार नहीं मिल सका, जिससे उसकी जान चली गई। 
विज्ञापन
बेटी की मौत के बाद बदहवास हुई मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मझगई इलाके में बीमार बच्ची को लेकर माता-पिता बाढ़ के पानी से जैसे-तैसे गुजरकर सलीमाबाद चौराहे पर तो पहुंच गए। मगर एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। मासूम बच्ची ने मां की गोद में दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद मां रो रोकर बेसुध हो गई। मामला मझगई थाना क्षेत्र के गांव सेमरहिया का है।

विज्ञापन


गांव सेमरहिया निवासी राकेश की दो वर्षीय पुत्री को बुखार आ रहा था। बाढ़ में रास्तों पर भरे पानी के कारण बच्ची को इलाज के लिए कहीं नहीं ले जा पा रहे थे। क्षेत्रीय लेखपाल ने बुखार से पीड़ित बच्ची के पिता राकेश को बुधवार सुबह सलीमाबाद चौराहे पर किसी तरह से लाने को कहा था। चौराहे पर एंबुलेंस मिलने की बात कही थी। 

विज्ञापन

आरोप है कि राकेश पत्नी के साथ बच्ची को लेकर सुबह चौराहे पर पहुंच गए थे, लेकिन एंबुलेंस 11 बजे आई। तब तक बच्ची की मौत हो गई। गोद में बेटी का शव लिए मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाढ़ के बीच बेबसी की इस तस्वीर ने हर किसी को झकझोर दिया। बेबस मां-बाप बच्ची का शव लेकर वापस अपने घर चले गए। 
विज्ञापन

मझगई थाने में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ का कहर जारी 
मझगई इलाके में बाढ़ का कहर जारी है। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे ईदगाह के पास हाईवे पर तीन से चार फीट पानी चल रहा था। बललीपुर, नौगवा से खाले पुरवा, चौरी जाने वाले रास्तों पर भी पानी है। कस्बे का थाना भी जलमग्न है। राजापुरवा गांव में पानी भर जाने से गांव टापू बन गया। लोग मंगलवार शाम से हाईवे पर डेरा डाले हैं। 

शारदा नदी में समाया स्कूल 
ब्लॉक बिजुआ तहसील सदर की ग्राम पंचायत गुजारा में प्राथमिक विद्यालय कुरिआना शारदा नदी में कट गया। सिंघिया फार्म, कुरिआना में अमेरिका उर्फ पहलवान व बीरू का घर कटा। मोतीलाल का मकान भी कटान के जद में आ गया। बताया जा रहा है कि करीब 25 एकड़ जमीन कट चुकी है। ग्राम पंचायत करसौर के मजरा चकपुरवा का अस्तित्व समाप्त करने के बाद शारदा नदी कटान करती हुई नयापुरवा की तरफ बढ़ रही है। जंगल नंबर सात मे कई गांवों को जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें