खूबसूरती और हाजिर जवाबी से सबको अपना कायल बनाने वाली श्रुति सक्सेना और अंजुला नारंग मिसेज बरेली बनीं। श्रुति सक्सेना 35 साल से कम उम्र और अंजुला नारंग 35 साल से अधिक उम्र वर्ग में विजेता बनी हैं। 70 प्रतिभागियों कोे पछाड़कर इन्हाेंने अपना स्थान पक्का किया। इसके साथ ही अन्य वर्गों में भी बेस्ट गृहणियाें को पुरस्कार से नवाजा गया।
अमर उजाला मिसेज बरेली में शामिल होने के लिए दो वर्ग बनाए गए थे। 35 साल से कम और 35 साल से अधिक। 35 साल से अधिक उम्र में सबसे अधिक प्रतिभागी थीं। इन्होंने अपनी उम्र की फिक्र न करते हुए स्टेज पर धूम मचा दिया। 59 और 62 वर्ष की महिलाओं ने भी डांस और संगीत से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन होटल डिप्लोमेट में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन रहीं। इन्होंने महिलाओं की हौसला आफजाई भी की। जज के रूप में मुरादाबाद से आई फैशन डिजाइनर आरती गुप्ता और मिस सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने वाली मुरादाबाद की ज्योति शामिल थीं। कैटवाक राउंड के बाद इंट्रो और टैलेंट राउंड में सभी ने अपनी परफारमेंस दी। इसके अलावा नीलमणि सेठ, मिसेज बरेली 2015 शिखा सक्सेना, शील किशन होंडा व संजय इंटरप्राइजेज से अर्जित सेठी, अंतरिक्ष सेठी, नवेंद्र कुमार सेठी, राशि सेठी, फिटनेस वर्ड से भुवन जैन शामिल रहे। आईआईएफटी निदेशक मीनाक्षी खंडेलवाल व उनकी टीम ने सभी प्रतिभागियाें को ट्रेनिंग दी। मंच संचालन तुलिका गोयल ने किया।
रिजल्ट (अंडर 35)
प्रथम- श्रुति सक्सेना
द्वितीय- नेहा जौहरी
तृतीय- जैनब सुहैब
बेस्ट स्माइल- सुगंधा जौहरी
बेस्ट वॉक- अर्पणा अरवानी
बेस्ट हेयर- प्रगति शर्मा
बेस्ट आइज- ज्योति शर्मा
रिजल्ट (35 से अधिक)
प्रथम- अंजुला नारंग
द्वितीय- प्रीति पाराशरी
तृतीय- मुक्ता मिश्रा
बेस्ट वॉक- हनी ओबराय
बेस्ट हेयर- ममता चौहान
बेस्ट आइज- रेनु गुप्ता
बेस्ट ड्रेस- साक्षी भारती