फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Roadshow: बरेली में शंखनाद और डमरू दल करेंगे पीएम मोदी की अगुवाई, 30 स्थानों पर होगी पुष्पवर्षा

Sat, 20 Apr 2024 11:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 26 अप्रैल को बरेली में रोड शो प्रस्तावित है। इसको लेकर भाजपा के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। प्रधानमंत्री के चुनावी रोड शो में लोक संस्कृति की भी झलक दिखेगी। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को बरेली शहर में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री के काफिले की अगुवाई शंखनाद, डमरू दल करेंगे। कई राज्यों की लोक संस्कृति का परिचय कराती हुईं झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित रोड शो स्वयंवर बैंक्वेट हॉल से शुरू होकर शहीद पंकज अरोरा चौक पर संपन्न होगा। काफिला सड़क के बायीं ओर से गुजरेगा। डिवाइडर के दाईं तरफ एक मीटर दूरी तक बैरिकेडिंग होगी। इसके पीछे लोग खड़े होकर प्रधानमंत्री का स्वागत कर सकेंगे। 


लोकसभा चुनाव: आखिरी दिन बरेली और आंवला सीट से दाखिल हुए 24 पर्चे, नामांकन पत्रों की जांच आज

विज्ञापन

सुरक्षा के लिए एसपीजी साथ रहेगी। बटुकों का सामूहिक मंत्रोच्चार माहौल को भक्तिमय बनाएगा। यात्रा प्रस्तावित मार्ग स्वयंवर बैंक्वेट हॉल से बांके बिहारी मंदिर से पुलिस चेक पोस्ट से घूमकर शहीद पंकज अरोरा चौक पहुंचेगा। पुलिस प्रशासन, खुफिया विभाग भी सक्रिय रहेंगे।

विज्ञापन

30 स्थानों पर पुष्पवर्षा से होगा स्वागत
प्रस्तावित मार्ग पर करीब 30 स्थानों पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत होगा। झांकियों में गढ़वाली, रुहेलखंडी, ब्रज, अवध, कुमाऊंनी समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी मन मोह लेंगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए भाजपा जिला और महानगर कमेटी ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें