05055 लालकुआं-वाराणसी विशेष ट्रेन का संचालन 29 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। यह ट्रेन अपराह्न 3:30 बजे लालकुआं से चलने के बाद 4:47 बजे भोजीपुरा जाएगी। यहां से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, सीतापुर, बुढ़वल, गोरखपुर होते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
05056 वाराणसी-लालकुआं विशेष ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। यह ट्रेन शाम चार बजे वाराणसी से चलने के बाद अगले दिन सुबह 10 बजे भोजीपुर आएगी और दोपहर एक बजे लालकुआं पहुंचेगी।
दरभंगा-दौराई के बीच चार मई से ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे 05537/05538 दरभंगा-दौराई-दरभंगा साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन चार मई से 30 जून तक करेगा। शुक्रवार को विशेष ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी गई। 05537 दरभंगा-दौराई विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। दोपहर 1:15 बजे दरभंगा से चलने के बाद यह ट्रेन सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, सीतापुर होते हुए रविवार को सुबह 7:14 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी।
यहां से वाया रामगंगा होते हुए 9:45 बजे बदायूं, 11:40 बजे कासगंज पहुंचने के बाद हाथरस, मथुरा, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर होते हुए राम 10:30 बजे दौरान पहुंचेगी। वापसी में 05538 दौराई-दरभंगा विशेष ट्रेन पांच मई से प्रत्येक रविवार को राम 11:45 बजे दौराई से चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:53 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद मंगलवार को सुबह 6:50 बजे दरभंगा पहुंचेगी।