फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: परिचित था दोनों बहनों का अपहर्ता, बड़ी बहन से की थी दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 24 Feb 2021 02:48 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के एक गांव में अपहरण के बाद एक बच्ची की हत्या और एक को मरणासन्न करने के मामले में बड़ी चचेरी बहन से दुष्कर्म की कोशिश की बात सामने आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बहनों को कोई परिचित ही बरगलाकर खेतों की ओर ले गया और बड़ी बहन से दुष्कर्म की कोशिश की। 
विज्ञापन


असफल होने पर दोनों के सिर, गर्दन और मुंह पर किसी भारी वस्तु से ताबड़तोड़ प्रहार कर मरणासन्न कर चला गया। छोटी बहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बड़ी बहन बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत से जूझ रही है।

बेटियों के बाबा ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ कांट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बाबा के मुताबिक उसकी पांच और सात साल की दो पोतियां सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्राथमिक स्कूल के पास बने सरकारी नल के पास देखी गईं थीं। इसके बाद दोनों लापता हो गईं। 
विज्ञापन


शाम छह बजे तक दोनों के वापस न आने पर उन लोगों ने दोनों की खोज शुरू की। रात लगभग आठ बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर उसकी छोटी पोती का शव एक खेत में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंची। 

पुलिस के साथ काफी देर तक तलाशने के बाद रात करीब 11 बजे दूसरी पोती 100 मीटर दूर बुरी तरह से घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने आननफानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बेहतर इलाज के लिए उसे बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन

छोटी बच्ची के शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है, लेकिन बड़ी बहन से दुष्कर्म की कोशिश की बात सामने आ रही है। शक जताया जा रहा है कि कोई एक या एक से ज्यादा परिचित दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर सुनसान खेतों की ओर ले गए। यहां पर सात साल की बड़ी बहन से दुष्कर्म की कोशिश की गई। 

परिचित के मंसूबों को जानकर दोनों ने शोर मचाया तो उसने दोनों के सिर, मुंह और गर्दन पर किसी वजनी वस्तु से पुरजोर प्रहार किए। बाद में दोनों को मरा समझकर वहां से भाग गया। छोटी बच्ची के मुंह और सिर पर गहरी चोटें साफ दिख रही हैं तो बड़ी बहन के सिर पर गंभीर चोट है। उसे बरेली में भर्ती कराया गया है। 

उसके मस्तिष्क में ऑक्सीजन लेवल काफी कम है जिसकी वजह से उसे होश नहीं आ रहा। एसपी संजय कुमार ने बताया कि संदिग्ध लोगों की धरपकड़ की जा रही है। बच्ची को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। पुलिस जल्द वारदात का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें