फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पढ़ने के लिए निकलीं दो चचेरी बहनों का अपहरण, एक की हत्या, दूसरी की हालत नाजुक

Tue, 23 Feb 2021 12:10 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
घायल बच्ची का हाल जानने पहुंचे एसपी एस आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में दो बच्चियों का अपहरण कर एक की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी बच्ची मरणासन्न स्थिति में मिली है जिसे इलाज के लिए पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कांट थाना क्षेत्र के रहने वाले शख्स की पांच साल की बेटी गांव के एक मदरसे में पढ़ती थी। सोमवार को दोपहर में वह अपनी चचेरी बहन के साथ मदरसे में पढ़ने के लिए निकली थी। शाम को जब दोनों घर वापस नहीं आईं तो घरवालों ने तलाश शुरू की। 

पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर एक खेत में पांच साल की मासूम का शव मिला। उसके चेहरे पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। काफी देर तलाशने के बाद रात करीब सवा 11 बजे चचेरी बहन भी मरणासन्न अवस्था में मिली, जिसे आननफानन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। 
विज्ञापन


एसपी एस आनंद ने बताया कि अभी घरवाले किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि बच्ची की मौत कैसे हुई। जो बच्ची जिंदा मिली है, उसको तत्काल इलाज मुहैया कराना प्राथमिकता है।

विज्ञापन

वजनी वस्तु से मारा, मरा समझ कर छोड़ गए दोनों को 
पांच साल की मासूम और उसकी चचेरी बहन को किसी वजनदार वस्तु से मारा गया है। मरा हुआ समझकर हमलावर उन्हें छोड़ कर गए। मृत बच्ची के मुंह से काफी खून निकल रहा था जिसको देखकर लग रहा है कि बहुत बेदर्दी से किसी चीज से कुचला गया है। 

गंभीर हालत में मिली दूसरी बहन के सिर पर चोट लग रही है। घरवाले किसी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के प्रयास से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पुष्ट होने की बात कह रहे हैं। कांट पुलिस ने रात में ही इलाके के अपराधियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। वहीं देर रात साढ़े बारह बजे एडीजी और आईजी वारदात स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। 
 
एसपी सिटी संजय कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट या दूसरी बच्ची के होश में आने के बाद वारदात की वजह समझ में आएगी। फिलहाल बच्ची के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें