ओवरलोडिंग से जवाब दे रहे ट्रांसफार्मर
भीषण गर्मी के बीच इन दिनों बिजली की खपत बढ़ गई है। इससे ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर और बंच केबल जवाब दे रहे हैं। लोकल फॉल्ट के सबसे ज्यादा मामले बंच केबल जलने के कारण हो रहे हैं। ट्रांसफार्मरों के जंपर उड़ने, केबल जलने और ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले भी रविवार और सोमवार को बढ़ गए।
सबसे ज्यादा समस्या पुराना शहर के इलाकों में रही। सिटी मंडी रोड पर भी बंच केबल जलने से आपूर्ति प्रभावित हुई। कुदेशिया में लाइन टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई। बंच केबल जलने के सबसे ज्यादा मामले किला, कुतुबखाना, सुभाषनगर, हरुनगला उपकेंद्र के इलाकों में आ रहे हैं।