फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स अदा न करने पर सात व्यावसायिक भवन सील

विज्ञापन
कार्रवाई करती नगर निगम की टीम।
विज्ञापन

कुतुबखाना, राजेंद्रनगर और मॉडल टाउन में नगर निगम ने की कार्रवाई

बरेली। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को कुतुबखाना, मॉडल टाउन और राजेंद्रनगर में बकाया कर अदा न करने पर सात व्यावसायिक भवन सील कर दिए। नगर निगम का कहना है कि सीलिंग अभियान एक सप्ताह तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के निर्देश पर कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने टीम के साथ सीलिंग की कार्रवाई। कुछ दुकानों पर सुबह नौ बजे से पहले ही सीलिंग की कार्रवाई कर दी गई। दुकानदार जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें सील होने की जानकारी मिली। इस पर व्यापारियों ने विरोध भी जताया। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि बकाया टैक्स अदा न करने पर इन दुकानदारों को पहले नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लिहाजा अब दुकानों को सील किया गया है। शहर में ऐसे कई और व्यावसायिक भवन हैं, उन्हें नोटिस भेजा जा चुका है। कर जमा न होने पर इन्हें भी सील किया जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें