फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का सायरन बजा तो दौड़ी आरपीएफ और जीआरपी की टीम

विज्ञापन
राहत कार्य में जुटे रेलवे कर्मी।
विज्ञापन
बरेली। एनडीआरएफ और पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गुरुवार को मॉक ड्रिल किया गया। डीआरएम ने कंट्रोल रूम से सभी विभागों को मेसेज जारी कराया। इसमें बरेली सिटी स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन के पटरी से उतर जाने की सूचना देकर सायरन बजवाया गया। सायरन बजते ही सभी विभागों के रेल अफसर टीमों के साथ बचाव कार्य के लिए स्पॉट पर पहुंचे। आनन-फानन एनडीआरएफ और आरपीएफ की टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन

सभी टीमों ने अत्याधुनिक उपकरणों के साथ फिजिकल और टेक्निकल सर्च करके फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला। दुर्घटनाग्रस्त बोगियों से घायलों को निकालने के लिए अत्याधुनिक कटिंग उपकरणों की सहायता से एप्रोच बनाई गई। इसके बाद चिकित्सा टीम ने घायलों का इलाज किया। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने मॉकड्रिल की रूपरेखा तैयार की थी। इसमें जीआरपी, आरपीएफ, रेलवे स्कॉउट गाइड के अलावा जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ विभाग, अग्निशमन, सिंचाई विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आदि ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल ऑपरेशन का नेतृत्व एनडीआरएफ के उप कमांडेट नीरज कुमार, एडीआरएम विवेक गुप्ता, अजय वार्ष्णेय, देवीकांत पांडे, हरीश, डीएसओ नीतू, एडीएसओ बीएल मीना, एआरटी टीम कमांडर आदि ने किया।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें