संघमित्रा को पिता ने दिया था चंदा
बदायूं सीट से सांसद संघमित्रा मौर्य ने 2019 के चुनाव में 53.12 लाख रुपये खर्च किए थे। पार्टी से इन्हें 20 लाख रुपये का सहयोग मिला था। बाकी रुपये इनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिए थे। यहां से सपा प्रत्याशी रहे धर्मेंद्र यादव को भी पार्टी की ओर से 35 लाख रुपये का सहयोग मिला था। इसके अलावा 16.50 लाख रुपये समर्थकों ने चंदा दिया था। इन्होंने 48.72 लाख रुपये खर्च किए थे। कांग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद सलीम शेरवानी को भी पार्टी की ओर से 50 लाख रुपये का चुनावी चंदा मिला था। इसके अलावा उन्होंने शाद शेरवानी से 10 लाख रुपये कर्ज लिया था। उनके चुनाव में 55.69 लाख रुपये खर्च हुए थे।