फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीन विभाग मिलकर पकड़ेंगे कुत्तों को

Tue, 03 Feb 2015 12:48 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्तों के हमलों से चार मौतें और कई मासूमों के जख्मी होने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने सोमवार को बहेड़ी इलाके में चहलकदमी की। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार और डीएफओ धर्म सिंह टीम के साथ न सिर्फ प्रभावित इलाकों में गए बल्कि अफसरों के साथ बैठक कर कुत्तों से निपटने की रणनीति भी तय की गई। वन विभाग, पुलिस और नगर पालिका के अफसरों से विचार-विमर्श हुआ। तीनों विभागों से संयुक्त अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम बुलाने के आदेश दिए गए। शहर के बाहर फेंके जाने वाले मांस को जमीन में दफन करने की व्यवस्था करने के लिए नगर पालिका से कहा गया।
विज्ञापन

 एसडीएम कार्यालय में दो घंटे तक चली बैठक में डीएफओ ने कहा कि ये आवारा कुत्ते हैं इसलिए इन्हें मारने में कतई गुरेज नहीं किया जाए। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार शलाटर हाउस से लाया गया मांस को तत्काल दफन करने, आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए बाहर से टीम बुलाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि इसमें नगर पालिका के अलावा नगर पंचायत शेरगढ़, देवरनियां, फरीदपुर, रिछा और शीशगढ़ भी इस तरह का अभियान को चलायेंगी। जिला पंचायत भी टीम लगाकर ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाएगा। एडीएम ने कहा कि शहर और देहात में मुनादी कराई जाए कि मीट शाप और होटल वाले सड़क किनारे हड्डी नहीं फेंकेंगे। इससे पहले अफसर उन बच्चों के घर पहुंचे जिन्हें कुत्तों ने नोंचकर मार डाला है।

हेल्पलाइन नंबर जारी
एडीएम प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर शुरू कर तुरंत जानकारी देने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में आवारा कुत्ते दिखाई दें तो ग्रामीण सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

रेंजर आरबी सिंह : 9415692895
एसडीएम रामेश्वर नाथ तिवारी : 9454417204
सीओ प्रमोद यादव : 9454401326

वर्जन-
चारों मासूम बच्चों के परिवारों को सरकारी मदद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखकर भेजा जाएगा। हालांकि इस तरह मदद का कोई प्रावधान नहीं है फिर भी शासन के लिए सिफारिश की जाएगी।
-अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन

चार मासूमों की मौत के बाद डीएम ने विशेष बैठक बुलाई थी। इसके बाद हम और एडीएम यहां पहुंचे। ये जंगली नहीं, आवारा कुत्ते हैं। वन विभाग इन्हें पकड़ने में पूरा सहयोग करेगा।
-धर्म सिंह, डीएफओ बरेली।

फोटो-02बीएचआर 1 पी
घायल सोनू को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।

एक और मासूम को नोंच डाला
बहेड़ी। तहसील इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नैनीताल रोड पर मंडनपुर गांव में सात साल के मासूम पर हमला बोलकर नोंच दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे बचाया और सीएचसी लाए।
मंडनपुर के लाल मोहम्मद का सात साल का बेटा सोनू सोमवार को मटर के खेत में घूम रहा था। इसी बीच आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। उसके पैर और पीठ पर कई जगह-जगह नोंच दिया। चीखने की आवाज पर खेतों में काम रहे लोगों ने किसी तरह उसे बचाया।

बरेली से भेजे गए रैबीज के इंजेक्शन
बहेड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को रैबीज के इंजेक्शन आ गए। यहां से दो बार कर्मचारी बरेली गया मगर खाली हाथ लौट रहा था। सोमवार को अमर उजाला ने इंजेक्शन खत्म होने की खबर को प्रमुख से प्रकाशित किया था। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को स्टाफ भेजकर इंजेक्शन मंगाने के आदेश दिए। सीएचसी प्रभारी केसी जोशी ने बताया कि सीएचसी पर रैबीज के इंजेक्शन आ गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें