बरेली। बरेली कॉलेज प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमएससी (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी) और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की द्वितीय मेरिट सूची जारी कर दी है। इन सभी विषयों की काउंसलिंग बृहस्पतिवार को निर्धारित की गई है।
जारी मेरिट के अनुसार एमएससी फिजिक्स में ओपन श्रेणी का इंडेक्स 67.481 से 66.700, ओपन महिला में 66.661 से 66, ओबीसी ओपन में 65.700 से 60.600, ओबीसी महिला में 57.704 से 55.700 और एसटी का 54.100 रहा है। एससी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के सभी आवेदकों को मौका दिया गया है।
एमएससी केमिस्ट्री में ओपन श्रेणी 68.900 से 68.180, ओपन महिला में 68.100 से 67, ओबीसी ओपन में 67.500 से 65.100, ओबीसी महिला में 64.600 से 64.100, एससी में 66.220 से 61.110, एससी महिला में 60.500 से 59.400 और ईडब्ल्यूएस में 67.590 से 60.500 तक कटऑफ तय की गई है।
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में ओपन श्रेणी 74.200 से 70.700, ओपन महिला 67.800 से 64.060, ओबीसी 69.900 से 68.100, ओबीसी महिला 67.000 से 63.200 रही है।एससी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। एमकॉम में ओपन श्रेणी 64.900 से 64.100, ओपन महिला 64.000 से 62.714, ओबीसी ओपन 64 से 57, ओबीसी महिला 56.800 से 53.900 दर्ज की गई है। एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थियों को पहले दिन संबंधित विभाग से प्रवेश फॉर्म लेकर सभी मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के अगले दिन कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट bcb.ac.in पर लॉगिन कर ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। किसी भी समस्या या पूछताछ के लिए छात्र कॉलेज के सेमिनार कक्ष में संपर्क कर सकते हैं।