फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रयागराज में होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप, ट्रायल कल

Thu, 30 Jul 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रयागराज में होने वाली 21वीं राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 31 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव गजेंद्र तोमर ने बताया कि सुबह नौ बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल शुरू होगा।
विज्ञापन

चयनित होने वाले खिलाड़ी सात और आठ अगस्त को प्रयागराज में आयोजित होने वाली यूथ स्टेट चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों वर्गों में आयोजित की जा रही है। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से जारी मूल यूआईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य किया गया है।
सचिव ने स्पष्ट किया कि बिना मूल यूआईडी कार्ड के किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।यूआईडी कार्ड की छायाप्रति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


ट्रायल के अंतर्गत भाला फेंक स्पर्धा का आयोजन अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और ओपन सहित सभी आयु वर्गों के खिलाड़ियों के लिए किया जाएगा। अन्य स्पर्धाओं में केवल 16 से 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। इन स्पर्धाओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1000 मीटर, 3000 मीटर दौड़, 5000 मीटर वॉक रेस, बाधा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक और हेप्टाथलान शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें