फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेकेंड लीड : तालाब में मिला मस्जिद का पिछला हिस्सा, जांच शुरू

विज्ञापन
तालाब के पास बनी म​स्जिद। संवाद
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव तिलमास के एक युवक ने मस्जिद को तालाब की जगह पर निर्माण करने का आरोप लगाकर आलाधिकारियों को ट्विटर पर ट्वीट कर दिया, जिससे पुलिस-प्रशासन चौकन्ना हो गया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो एसडीएम आदि पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। जांच में मस्जिद का पिछला हिस्सा कुछ तालाब में मिला। हालांकि इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शिकायत पर जैसे ही अधिकारी गांव पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। किसी भी पक्ष ने कोई विरोध न करने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि गांव के एक युवक द्वारा ट्वीट कर मस्जिद का पिछला हिस्सा अवैध बताया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव तिलमास में बनी मस्जिद की जांच करने के लिए एसडीएम तृप्ति गुप्ता, सीओ अंजनी कुमार तिवारी, तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा, लेखपाल एवं कानून गो की टीम एवं इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मस्जिद के पिछले हिस्से की जांच की। बड़ी संख्या में अधिकारियों को देख गांव में भीड़ जमा हो गई।
सरकारी अभिलेखों में तालाब लगभग 30 बीघा है, जिसका गांव की शैला बेगम के नाम मछली पालन के लिए पट्टा किया गया है, जिसमें मछली पालन किया जा रहा है। गांव के रहने वाले इस्तखार खा ने इस शिकायत को गलत बताया और कहा कि मस्जिद लगभग सौ साल पहले की बनी हुई है। मस्जिद में पीछे छज्जा करीब तीन-चार फुट तालाब में बढ़ाया गया है। गांव में दोनों समुदाय के लोगों में कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन


जांच में मस्जिद का पिछला हिस्सा कुछ तालाब में मिला: एसडीएम
एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि राजस्व की टीम की जांच में मस्जिद का पिछला हिस्सा कुछ तालाब में बना हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। तालाब में पानी भरे होने के कारण पैमाइश में दिक्कत आ रही है। मौके की जांच रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें