फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लूट और हत्या का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों पैरों में मारी गोली

Sun, 29 Dec 2024 03:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। उसने लूट और हत्या की तीन वारदात करना कबूल किया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शनिवार रात के अंतिम पहर बहेड़ी के राजुपुर तिराहे पर मौजूद पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर बाइक सवार को रोका तो उसने गोली चला दी। वह शेरगढ़ की ओर भागा। बहेड़ी इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि शेरगढ़ थाना पुलिस के साथ टीम ने पीछा कर घेर लिया। मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने के बाद बदमाश घायल हो गया। एक सिपाही भी मामूली घायल हुआ। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया। 

विज्ञापन


आरोपी शीशगढ़ थाना के गांव सियाठेरी का निवासी सतीश जाटव है। सतीश पर 25 हजार का इनाम एसएसपी ने घोषित कर रखा है। पुलिस के मुताबिक सतीश ने बहेड़ी और शेरगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक लूट की तीन घटनाएँ करना कबूल किया। इनमें से दो मामलों में उसने बाइक सवार की हत्या कर दी थी। एक बाइक सवार गंभीर घायल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें