बिल बकाया होने पर काटा स्कूल का कनेक्शन
बिजली बिल जमा न होने की वजह से मॉडल कंपोजिट विद्यालय जसौली का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। स्कूल का आठ लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया है। प्रधानाध्यापिका पूनम गंगवार ने बताया कि तीन दिन पहले स्कूल की बिजली काट दी गई थी। इसकी जानकारी विभाग को लिखित में दी गई है, लेकिन अब तक कनेक्शन जोड़ा नहीं गया है। बिजली न होने की वजह से स्मार्ट कक्षाओं में भी ताला लगा है।
मामले में प्रभारी बीएसए भानु शंकर गंगवार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। बिजली विभाग की ओर से जानकारी नहीं दी गई है। विभाग के पास बिल भरने के लिए कोई बजट नहीं होता है। इसकी ग्रांट मार्च में महानिदेशक की ओर से जारी की जाती है। हालांकि बृहस्पतिवार देर रात एक्सीईएन सतेंद्र चौहान ने कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दिए।