फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: सज्जादानशीन सकलैन मियां का इंतकाल, बरेली में जुटे हजारों मुरीद; बदायूं रोड पर डायवर्जन

Sat, 21 Oct 2023 08:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

हजरत शाह शराफत मियां की दरगाह के सज्जादानशीन सकलैन मियां के इंतकाल होने की खबर मिलते ही उनके मुरीद स्तब्ध रह गए। जिसने भी खबर सुनी वो बरेली के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
बरेली में जुटे सकलैन मियां के हजारों मुरीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दरगाह शाह शराफत मियां के सज्जादानशीन सकलैन मियां के इंतकाल की खबर मिलते ही उनके मुरीद स्तब्ध रह गए। शुक्रवार रात से ही उनके मुरीद बरेली पहुंचने लगे। शनिवार को शहर में हजारों लोग जुटने की उम्मीद है। खासतौर से उनके आस्ताने ककराला और बदायूं से बड़ी संख्या में लोग आएंगे। इसलिए पुलिस ने आंशिक तौर पर ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


हजरत सकलैन मियां हजरत शाह शराफत मियां की दरगाह के सज्जादानशीन थे। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें चौपुला स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। रात में ही तमाम लोग बदायूं से दरगाह शाह शराफत मियां और अस्पताल में पहुंचने लगे थे। यह स्थिति भांपकर एसएसपी ने यातायात पुलिस को व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: हजरत शाह शराफत मियां दरगाह के सज्जादानशीन सकलैन मियां का इंतकाल, मुरीदों में गम की लहर
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि रामगंगा से ही यातायात प्रबंधन दुरुस्त रखने की कवायद की जा रही है। रामगंगा तिराहे से चौपुला आने वाले भारी वाहन शनिवार को लाल फाटक होकर शहर में प्रवेश करेंगे। चौपुला ओवरब्रिज से खासतौर से मुरीदों के वाहनों या हल्के वाहनों को ही गुजारा जाएगा। दरगाह शाह शराफत मियां को जाने वाले रास्तों पर भी जरूरत के हिसाब से डायवर्जन किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक इस बारे में अपनी टीम को निर्देशित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें