फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर हमले के बाद बिफरीं संघमित्रा: भाजपा पर भरोसा और प्रत्याशी पर साधा निशाना, हाथ में लाठी लेकर घूमते नजर आईं

Tue, 01 Mar 2022 08:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

संघमित्रा ने कहा कि मैंने पार्टी और पिता दोनों के साथ अपने धर्म का पालन किया है। मैंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई। लेकिन समय-समय पर बिना सबूत के लोग हम पर आरोप लगा रहे हैं।
 
विज्ञापन
संघमित्रा मौर्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर रोड शो के दौरान हमले के बाद उनकी बेटी और बदायूं से भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य का हाथ में लाठी लेकर घूमते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इससे बदायूं के सियासी गलियारों में भी तापमान बढ़ गया। इसके बाद डॉ. संघमित्रा मौर्य फेसबुक पर लाइव आईं। 

विज्ञापन


उन्होंने फाजिलनगर से भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोलने के बाद बदायूं के भाजपा नेताओं पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा। आरोप लगाया कि बदायूं में खेला हो रहा है। वह पूरा काला चिट्ठा सुबूतों के साथ शीर्ष नेतृत्व के सामने रखेंगी।

फेसबुक पर डॉ. संघमित्रा ने कहा कि उनके पिता पर जानलेवा हमला हुआ है। जहां आस-पास कंकड़ तक नहीं होते वहां ईंट-पत्थरों से हमला कर सौ से ज्यादा गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पिता दूसरी गाड़ी में थे। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पिता पर हमले की खबर मिलने पर वह फाजिलनगर जा रही थीं तो रास्ते में उनको घेरने के साथ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने उनको सुरक्षित निकाला। जो भाजपा दंगे पसंद नहीं करती उसका प्रत्याशी ही दंगे कराना चाहता है। यह भाजपा को बदनाम करने की साजिश है। 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाते हैं कि संघमित्रा भाजपा छोड़ रही हैं। मुझसे कहते हैं इस्तीफा दे दो, मुझे किसी की सलाह की जरूरत नहीं है। तीन साल मेरे साथ राजनीति की है, दो साल मैं राजनीति दिखाऊंगी। 

राजनीति करने का मजा तो अब आएगा। मैं किसी की दया से सांसद नहीं बनीं। वह लोग सोचें जो दया से सांसद और फिर मंत्री तक बने हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में हैं, कहीं नहीं जा रहीं।

उन्होंने कहा कि उनके शरीर में सम्राट अशोक व स्वामी प्रसाद मौर्य का खून दौड़ रहा है। पिता की विचारधारा पर ही वह काम कर रहीं हैं। उनके पिता को दलबदलू कहा जाता है। उनको परेशान किया जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव और हाल ही विधानसभा चुनाव में बदायूं में खेला हुआ है। 

इसका पूरा काला चिट्ठा उनके पास रिकार्डिंग और सुबूतों के साथ है। ऐसे लोगों के खिलाफ अब वह शीर्ष नेतृत्व से शिकायत कर मोर्चा खोलेंगी। इस दौरान सांसद ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ भी की। सांसद की यह वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। 
विज्ञापन

सांसद बोलीं- सरकार की छवि खराब कर रहा भाजपा प्रत्याशी

कुशीनगर में हुए घटनाक्रम पर सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य से अमर उजाला ने बात की। उन्होंने बताया कि वह पिता की रैली में नहीं थीं पर हमले के बाद आई हैं। कहा कि भाजपा की परमिशन वाली गाड़ी यहां मौजूद है। सीधे तौर पर भाजपा प्रत्याशी व उसके लोगों ने हमला किया है। पार्टी का बचाव करते हुए कहा कि यह भाजपा को बदनाम करने की साजिश है। हाईकमान को भाजपा प्रत्याशी की हरकत के बारे में बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें