फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर संघमित्रा बोलीं- मेरे आंसू देख पिता को गुस्सा आता है तो इसमें गलत क्या है

Fri, 05 Apr 2024 11:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सीएम योगी के मंच पर बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य के आंसू छलके थे। रोते हुए उनका वीडियो  भी वायरल हुआ था। इस पर उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि संघमित्रा को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी। पिता के डांटने पर संघमित्रा ने कहा कि बेटी की आंखों में आंसू देखकर पिता को गुस्सा आता है तो इसमें गलत क्या है।
विज्ञापन
सांसद संघमित्रा मौर्य और स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में मुख्यमंत्री के प्रबुद्ध सम्मेलन में मंच पर आंसू छलकने पर पिता स्वामी प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया पर सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि कभी कोई पिता नहीं चाहेगा कि उसके बच्चों की आंखों में आंसू आएं। अगर बेटी की आंखों में आंसू देखकर पिता को गुस्सा आता है तो इसमें गलत क्या है। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि संघमित्रा को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।

विज्ञापन


सांसद से जब पूछा गया कि सार्वजनिक रूप से पिता की नाराजगी का क्या मतलब है? वह चाहते तो आपको फोन पर बात करके डांट सकते थे। इस पर सांसद बोलीं- ठीक है, अगर बच्चे गलती करते हैं तो माता-पिता को पूरा अधिकार होता है कि वे नाराजगी जताएं। बच्चे कितने भी बड़े हो जाएं, मां-बाप से बड़े कभी नहीं हो सकते। 

लोकसभा चुनाव 2024: सलीम शेरवानी से बोले शिवपाल यादव- बदायूं से मैं लड़ूं या बेटा... आप करें सहयोग
विज्ञापन


ऐसी क्या बात थी, जिसकी वजह से पिता ने ऐसा बयान दिया। इस पर संघमित्रा ने कहा कि हो सकता है कि उन्हें कुछ गलत लगा हो। चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्तता की वजह से उनसे अभी बात नहीं हुई है। चुनाव पहले हैं, बाकी सब बाद में।

मालूम रहे कि इस बार भाजपा ने उनका टिकट काटकर दुर्विजय सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। लोगों में मंच पर उनके भावुक होने को इसी से जोड़ कर देखने की चर्चा तेज हुई थी। हालांकि उन्होंने शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के द्वारा दशरथ की कहानी सुनते वक्त भावुक होने का तर्क दिया था, जिससे खुद गुलाब देवी ने इन्कार किया था।

विज्ञापन

यह महिलाओं की अनदेखी का मुद्दा- आदित्य यादव
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा चुनाव में बदायूं से प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने संघमित्रा के आंसुओं के प्रति हमदर्दी जाहिर की और भाजपा पर सियासी वार किया।  वह बोले- यह महिलाओं की अनदेखी का मुद्दा है। 

लखीमपुर खीरी में ऐसे नेता को टिकट दिया गया, जिसके बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई थी, लेकिन लगातार जनसंपर्क में जुटी संघमित्रा मौर्य का टिकट काट दिया गया। ऐसे में उनका भावुक होना लाजिमी है। बदायूं से आप लड़ेंगे या शिवपाल सिंह यादव? इस प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, इसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे। जो आदेश होगा उस पर अमल करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें