फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहदाना वली की मजार पर पेश किया संदल

विज्ञापन
मुफ्ती असजद मियां की ओर से शाहदाना वली की दरगाह पर चादर लेकर पहुंचे लोग।
विज्ञापन
दिन भर दरागाह पर रहा हाजिरी का सिलसिला, कव्वालों ने पेश किए कलाम
विज्ञापन

बरेली। कुतुब-ए-बरेली हजरत शाहदाना वली के उर्स के तीसरे रोज मजार शरीफ पर संदल पेश करने की रस्म के साथ सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया। इसके बाद अकीदतमंदों के हाजिरी देने और चादरपोशी का सिलसिला चलता रहा।
इस बीच दरगाह की ओर से लंगर भी जारी रहा। शाम को चंदा मियां अशरफी और उनके साथियों ने मीलादे पाक का नजराना पेश किया। तकरीब की आखिरी कड़ी में रात की महफिल में दूर दराज से आए कव्वाल निजाम साबरी (कलियर), इरफान सलीम (मेरठ), मोबीन नियाजी, शब्बू नियाजी (बरेली) आदि ने सरकार शाहदाना वली की शान में कलाम पेश किए। उर्स की तकरीब दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां बब्बू मियां की सरपरस्ती में संपन्न हुई।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि बुधवार को रात 9 बजे से महफिल-ए-समां का आयोजन किया जाएगा। व्यवस्था में यूसुफ इब्राहिम, हाजी अबरार खां, इरफान रजा, खलील कादरी, जफर अली, गफूर पहलवान, अब्दुल सलाम नूरी आदि का सहयोग रहा। संवाद
असजद मियां की ओर से पेश की गई चादर
बरेली। उर्स के मौके पर दरगाह के ताजुश्शरिया की ओर से हजरत शाहदाना वली की दरगाह पर चादर पेश की गई। यह चादर के सज्जादानशीन एवं काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी और जमात रजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां का प्रतिनिधिमंडल लेकर शाहदाना वली की दरगाह पर पहुंचा था।
विज्ञापन

जमात के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां के नेतृत्व पहुंची चादर को शाहदाना वली दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां ने मजार शरीफ पर पेश करवाई। प्रतिनिधिमंडल में मौलाना सय्यद अजीमुद्दीन अजहरी, सय्यद कैफी अली, मौलाना शम्स रजा, समरान खान, डॉ. मेहंदी हसन, शमीम अहमद, मोईन खान, अब्दुल्ला रजा खान, जफर बेग आदि शामिल रहे। चादरपोशी के बाद कौम-ओ-मिल्लत की सलामती और त्रिपुरा में अमन बहाली की दुआ की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें