जाट रेजिमेंट सेंटर से साइकिल रैली निकालकर सैन्य गतिविधि से कराया रूबरू
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल ने किया रैली का नेतृत्व, सैन्य कर्मियों का परिवार हुआ शामिल
बरेली। अमृत महोत्सव पर शहादत को नमन करने के लिए सेना के उत्तर भारत मुख्यालय के तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन हुआ। रैली का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल ने किया। इसमें बड़ी तादाद में बरेली सैन्य स्टेशन की महिलाएं, अधिकारी और बच्चे शामिल हुए। रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता प्राप्त कर उसे बनाए रखने में महापुरुषों के योगदान और बलिदान को याद करना था।
रैली के तहत शहर विभिन्न स्थानों पर ट्रैक आयोजित करना, अपनी सेना को जानें अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही, चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसके अलावा पंचशूल के सैनिकों के साथ वॉलीबाल मैच का मुकाबला हुआ। उधर, 6 गढ़वाल राइफल के बहादुर भुल्लों ने सिनला दर्रे के लिए एक ट्रैकिंग अभियान चलाया। कैप्टन विशाल पांडे के नेतृत्व में 16 पर्वतारोही शामिल थे। अभियान पिथौरागढ़ से शुरू होकर दो सौ किमी की दूरी तय कर सिनला दर्रे पर पहुंचा। कमांडिंग ऑफिसर 6 गढ़वाल राइफल्स ने पिथौरागढ़ से टीम को झंडी दिखाकर रवाना किया था।