फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'स्वरा भास्कर को याद नहीं श्रद्धा के 35 टुकड़े', अभिनेत्री की शादी पर बोलीं साध्वी प्राची

Mon, 20 Feb 2023 01:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बहेड़ी के रहने वाले सपा नेता फहद अहमद से शादी करने पर स्वरा भास्कर को लेकर विहिप नेता साध्वी प्राची ने कहा कि अभिनेत्री को श्रद्धा के फ्रीज में रखे 35 टुकड़े याद रखना चाहिए। 
विज्ञापन
स्वरा भास्कर की शादी पर साध्वी प्राची ने दिया बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद की शादी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्वरा को फ्रिज में मिले श्रद्धा के 35 टुकड़े याद रखने चाहिए। सोमवार को बरेली पहुंचीं साध्वी प्राची ने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द ही श्रद्धा जैसी सूचना स्वरा की भी आने वाली है।

विज्ञापन


साध्वी प्राची ने कहा कि जब बेटियां इस तरह का काम करती हैं तो कभी सूटकेस और कभी बोरों में मिलती हैं। साध्वी ने कहा कि टीना डॉबी ने भी ऐसा ही किया था। अगर स्वरा में जरा भी संस्कार बचे होंगे तो जल्द घर वापसी करेंगी। साध्वी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का भी समर्थन किया जिसमें उन्होंने सभी भारतवंशियों के पूर्वजों को हिंदू बताया था। 

Swara Bhaskar: अभिनेत्री स्वरा भास्कर बनीं बहेड़ी की बहू, फहद अहमद से की कोर्ट मैरिज, जानिए इनके बारे में

सभी लोगों के पूर्वज हिंदू थे- साध्वी

साध्वी ने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोगों के पूर्वज हिंदू थे, हिंदू हैं। कुछ लोग मार्ग भटक गए थे, तलवार के डर से सलवार पहन ली थी। अधिकांश पढ़े लिखे बुद्धिजीवी यह समझ रहे हैं और घर वापसी भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


साध्वी ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र ही रहेगा। बल्कि अखंड भारत ही जल्द हिंदू राष्ट्र बनने वाला है। कहा कि महादेव से प्रार्थना करो कि मोदी जी जल्द ही अखंड राष्ट्र की घोषणा करें। साध्वी ने यहां तक कहा कि मोदी जी कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि वह अवतार हैं। देशवासियों के पुण्य का फल है जो मोदी जी सत्ता में बैठे हैं।

विज्ञापन

'बेटियों को देनी होगी धार्मिक शिक्षा'

विश्व हिंदू परिषद नेता साध्वी प्राची रविवार को आंवला के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित महिला समन्वय सम्मेलन में शामिल हुई थीं। उन्होंने बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के साथ धार्मिक शिक्षा भी दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब सनातनियों को अपनी बेटियों को स्कूली शिक्षा के साथ ही धार्मिक व अस्त्र-शस्त्र चलाने की भी शिक्षा देनी होगी। बेटियों को स्वावलंबी बनाना होगा। महापुरुषों के चित्र को देखकर उनके चरित्र को जीवन में उतारना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश को जनसंख्या नियंत्रण, समान नागरिक संहिता कानून की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में भारत फिर से अखंड हिंदू राष्ट्र बनेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें