फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आज से, जानिए पूरा विवरण

Tue, 19 Aug 2025 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमएससी (कृषि) के एग्रोनॉमी, हॉर्टिकल्चर, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग और बीएससी (कृषि) ऑनर्स प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए मंगलवार से काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की घोषणा की है। यह काउंसलिंग स्पॉट राउंड और नियमित प्रवेश दोनों के लिए आयोजित की जा रही है। बीटेक प्रथम वर्ष में खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड काउंसलिंग का आयोजन किया है। यह काउंसलिंग उन विद्यार्थियों के लिए एक अंतिम मौका है जो कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश लेना चाहते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को 21 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट बिल्डिंग पहुंचना होगा। 

विज्ञापन


एमएससी (कृषि) के एग्रोनॉमी, हॉर्टिकल्चर, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग और बीएससी (कृषि) ऑनर्स प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए मंगलवार से 25 अगस्त तक काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थियों को सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच पादप विभाग के प्रथम तल पर पहुंचना होगा। बीएससी (कृषि) ऑनर्स के लिए 40,000 रुपये और एमएससी (कृषि) के लिए 50,000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। 

बायो इन्फॉरमेटिक्स एंड कंप्यूटेशनल बायोलॉजी के लिए काउंसलिंग 25 अगस्त तक 
एमएससी (बायो इन्फॉरमेटिक्स एंड कंप्यूटेशनल बायोलॉजी) प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मंगलवार से 25 अगस्त तक काउंसलिंग होगी। इच्छुक विद्यार्थियों को बायो इन्फॉरमेटिक्स एंड कंप्यूटेशनल बायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच पहुंचना होगा। विद्यार्थियों को 45,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट ‘ फाइनेंस ऑफिसर के पक्ष में लाना होगा। विश्वविद्यालय ने सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वह काउंसलिंग में भाग लेने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लें और उन्हें निर्धारित स्थान व समय पर लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए, विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mjpru.ac.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोवर्स क्रू के लिए पंजीकरण 30 अगस्त तक
बरेली कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत रोवर्स क्रू में पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 अगस्त तक पंजीकरण करा सकते हैं। महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी संस्थागत विद्यार्थी पंजीकरण के लिए शिक्षाशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र को 30 अगस्त तक सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक सभी वांछित प्रपत्रों के साथ डॉ. विवेक के पास ही जमा करना होगा। डॉ. विवेक ने बताया कि रोवर्स क्रू विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण कराने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें