फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसियन डांसर से छेड़छाड़, 32 हजार का पेमेंट भी रोका

Thu, 22 Feb 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के एक बड़े इलेक्ट्रानिक व्यवसायी के बेटे की शादी में रसियन डांसर से अभद्रता के बाद ऑरकेस्ट्रा बुक करने वाले का 32 हजार रुपये का पेमेंट भी रोक लिया गया। तगादा करने पर ऑरकेस्ट्रा मालिक को धमकी दी गई। उसने आईजी ध्रुवकांत ठाकुर के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

मैसी ऑरकेस्ट्रा के मालिक सुनील मैसी के मुताबिक अयूब खां चौराहा स्थित एक इलेक्ट्रानिक व्यवसायी के बेटे की शादी में ऑरकेस्ट्रा बुक किया गया था। शादी 24 जनवरी को रामनगर के एक रिसोर्ट में हुई थी। इसके लिए सुनील को एक रसियन बैले डांसर, दो साइड डांसर की भी बुकिंग मिली थी। तीन डांसर दिल्ली से मंगाई थीं। सुनील के मुताबिक शादी के दौरान शराब के नशे में मेहमानों ने रसियन डांसरों के साथ जमकर अभद्रता की। मेहमानों में शहर के कई नामचीन लोग शामिल थे। लड़कियों के साथ आए दिल्ली के बुकी से भी अभद्रता की गई। शराब के नशे में कोई कुछ समझने को तैयार नहीं था। सुनील के मुताबिक बहुत मुश्किल से मामला शांत हो सका। 

तगादा किया तो मिली धमकी 
सुनील के मुताबिक उन्होंने ऑरकेस्ट्रा 1.58 लाख में बुक किया था। इसका भुगतान मॉडल टाउन निवासी व्यवसायियों से नहीं मिला था। कई बार चक्कर लगाने के बाद 32 हजार रुपया रोककर भुगतान दिया गया। सुनील के मुताबिक बचा हुआ रुपया लेने के लिए जब वह मॉडल टाउन पहुंचे तो उन्हें धमकाकर भगा दिया गया।  
विज्ञापन


मारपीट के बाद रिसोर्ट से काल गर्ल को भागना पड़ा 
शहर के रिसोर्ट में ऐसी पार्टियां चोरी छिपे होती हैं। 2015 में पीलीभीत हाईवे के एक रिसोर्ट में भी एक लड़की से छेड़छाड़ के बाद फायरिंग और मारपीट हो चुकी है। इसके बाद तीन काल गर्ल को पार्टी छोड़कर भागना पड़ा था। मामला बारादरी थाने पहुंचा था। इसमेें रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तत्कालीन रुहेलखंड चौकी प्रभारी ने सेटिंग करके आरोपियों के नाम तक नहीं खोले थे। पूरा मामला रफा-दफा कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें