फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद के प्यार में रुबीना बनी प्रीति: आठ साल छोटे आशिक से की शादी, मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी

Thu, 16 May 2024 05:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

रुबीना ने बताया कि वह तीन तलाक पीड़िता है। पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। इसके वह अपने मायके में रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं। रुबीना ने बताया कि वह मिस्ड कॉल के जरिए प्रमोद के संपर्क में आई।
विज्ञापन
वृंदावन की रुबीना ने बदला धर्म, प्रीति बनकर आठ साल छोटे प्रेमी से रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन की रुबीना ने मोहब्बत की खातिर अपना धर्म बदल लिया। उसने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में अपने प्रेमी प्रमोद कश्यप के साथ शादी कर ली। धर्म परिवर्तन के बाद रुबीना ने अपना नाम प्रीती रख लिया है। उसका प्रेमी प्रमोद बदायूं जनपद का रहने वाला है। वह उससे आठ साल छोटा है।  

विज्ञापन

वृंदावन की रुबीना ने बदला धर्म, प्रीति बनकर आठ साल छोटे प्रेमी से रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
रुबीना ने बताया कि वह तीन तलाक पीड़िता है। पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। इसके वह अपने मायके में रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं। रुबीना ने बताया कि वह मिस्ड कॉल के जरिए प्रमोद के संपर्क में आई। जिस नंबर से मिस्ड कॉल आई, वह प्रमोद का था। बाद में दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। 

प्यार में बदली दोस्ती 
पहले इंस्टाग्राम पर चैटिंग, फिर वीडियो कॉल पर भी बातचीत शुरू हो गई। रूबीना ने बताया कि प्रमोद के बालों का स्टाइल भा गया। दोनों की दोस्ती प्रेम में बदली गई। रुबीना ने प्रमोद को आपबीती बताई और उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की। प्रमोद भी शादी के लिए तैयार हो गया।

इसके बाद रुबीना दो बच्चों को छो़ड़कर प्रेमी के पास चली गई। बुधवार को दोनों बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे। यहां पंडित केके शंखधार से मिले और विवाह कराने का आग्रह किया। रुबीना ने हिंदू धर्म में आस्था जताई। विवाह से पहले केके शंखधार ने रुबीना का धर्म परिवर्तन कराया।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में है विश्वास 
वृंदावन के काशीराम कॉलोनी की रहने वाली रुबीना ने बताया कि उनके पूर्वज मुगल आक्रांताओं के खौफ के कारण इस्लाम के अनुयाई बन गए थे, लेकिन मेरा विश्वास हिंदू धर्म में है। मैं पूजा अर्चना करती हूं। उसने कहा कि मैंने स्वेच्छा से सनातन धर्म स्वीकार किया है। इसमें किसी की जोर जबरदस्ती नहीं है। वह प्रमोद के साथ शादी करके खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें